Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यजीवन शैलीबिहार

आईओसी के कार्यपालक निदेशक ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

बेगूसराय – महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं विकसित भारत की कल्पना को चरितार्थ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के निर्देश पर बरौनी रिफाइनरी में भी 31 अगस्त तक चलने वाला स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो गया। इसके पहली कड़ी में बरौनी रिफाइनरी में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कि प्रशासनिक भवन में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मानस बरा, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) बी बी बरुआ, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई) आर के झा एवं मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) ए के तिवारी की उपस्थिति में रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक शुक्ला मिस्त्री ने स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाने के बाद कार्यपालक निदेशक ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं विकसित भारत की कल्पना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने महत्वाकांक्षी योजना ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत चरितार्थ कर रहे हैं। हम सबों को स्वच्छता के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का रूटीन हिस्सा बनाना चाहिए। क्योंकि स्वच्छता ही धन है। हम सबको ना सिर्फ खुद के परिवार, बल्कि समाज और राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए स्वच्छता के माध्यम से हर समय प्रेरक कार्य करने चाहिए। क्योंकि जहां स्वच्छता होगा वहां बेहतर स्वास्थ्य भी होगा। कॉर्पोरेट संचार प्रबंधक अंकिता श्रीवास्तव ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद वरिष्ठ प्रबंधक (प्रशासन एवं कल्याण, सीएसआर) नीरज कुमार ने स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान कर्मचारियों, अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। मौके पर आईओओए प्रतिनिधि सिद्धार्थ कुमार, सभी महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, बीटीएमयू के पदाधिकारी, अन्य अधिकारी, कर्मचारी, ठेका श्रमिक एवं ट्रेड अप्रेंटिस आदि उपस्थित थे।

वीरेंद्र कुमार,बिहार नाउ,बेगूसराय

Related posts

कटिहार में मुहर्रम के दौरान गुंडागर्दी मामले में बड़ी कार्रवाई,FIR दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी…

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 9कुख्यात अपराधी गिरफ्तार…

Bihar Now

दुर्गा पूजा को‌ लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस मुख्यालय !… सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बिहार में 10 दिनों के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टी कैंसिल …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो