Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा में एक्शन मोड मे दिखी पुलिस, हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

राजीव झा,बिहार नाउ ,सहरसा

जिले में बढ़ती अपराध को लगाम लगाने के लिए अपराधी की धड़पकड़ एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जारी है। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया कि , बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरीख के समीप कुछ अपराधी ने 24 अगस्त को सुपौल जिले के किशनपुर निवासी नरसिंग झा की गोली मार कर हत्या कर दिया था। वहीं 27 अगस्त को सौरबाजार बैजनाथपुर मार्ग पर फाइनेंस कंपनी से लूटपाट की गई थी। दोनों कांड का उद्भेदन कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जो हत्या हुई उसमें कुल छह लोग शामिल थे जिसमें दो को सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व टीम ने हथियार के साथ ग्रिफ्तार कर लिया। ग्रिफ्तार अपराधी में पहला अनिल यादव पिता बम यादव बेला बगरौली थाना बिहरा का निवासी है जबकि दूसरा मोहम्मद समीम पिता स्वर्गीय मोहम्मद नईम घर चंद्रयान थाना नवहट्टा का निवासी है। इन अपराधी के पास से पिस्टल , कारतूस ,गोली आदि समान बरामद हुआ है और इन लोगों ने स्वीकार्य किया कि इस हत्या में यही लोग शामिल थे।

सौरबाजार थाना अंतर्गत जो लूट की घटना घटित हुई उसमें चार की ग्रिफ्तारी हुई उसमें दीपक कुमार पिता विलाश यादव , सुमित कुमार पिता महेंद्र मिस्त्री , विपिन कुमार पिता कैलाश यादव , मनोज शर्मा पिता छोटेलाल तांती सभी सौरबाजार निवासी थे। इन अपराधी के पास से भी देशी कट्टा , जिंदा कारतूस , मोटरसाइकिल , नगद राशि सहित अन्य समान बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार , सुमन कुमार , द्रवेश कुमार आदि के द्वारा इन लोगों को पकड़ा गया है और अन्य के खिलाफ छापेमारी जारी है और जल्द ही उन्हें भी ग्रिफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

पप्पू सहनी फेक इनकाउंटर मामले में सरकार को देना होगा जवाब: मुकेश सहनी 

Bihar Now

Profitable Pokies With Welcome Bonus Payment

Bihar Now

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा बने रॉ के नए चीफ , सामंत गोयल की लेंगे जगह…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो