Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहार

कुख्यात पप्पू देव् के जेल से निकलने पर सहरसा पुलिस सजग …

गश्ती के दौरान 3 आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार.

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी

बी एन सिंह पप्पन, क्राइम रिपोर्टर , सहरसा

जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखमिनिया मोड़ के समीप पुलिस ने रोहित झा समेत 3 आरोपी को लोडेड पिस्टल एवं बिदेशी शराब के गिरफ्तार किया गया

.उपर्युक्त सूचना आज पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को दिया.पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रोहित झा पर जिले के अलग अलग थानों में कुल 20 मामला कई संगीन धाराओं में दर्ज है .जेल भी जा चुका है , वैसे गिरफ्तारी से पूर्व 19 मामले में न्यायालय से जमानत पर बाहर था.उन्होंने कहा कि सोमवार के लगभग 4 बजे महिषी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी अत्याधुनिक हथियार के साथ एक उजली आल्टो पर सवार होकर बड़े घटना को अंजाम देने झिटकीय की ओर जा रहा है.

सूचना के आधार पर महिषी पुलिस ने रोहित झा , मो शमसूल एवं समीर कुमार उर्फ गौरव कुमार को एक पिस्टल, 5 (7.6एम एम) कारतूस , 7 ( .315 एम एम) कारतूस , 3 मोवाइल , 1 आल्टो मारुति कार एवं 4.5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.उन्होंने रोहित पर 19 मामला दर्ज होने का कांडवॉर जानकारी दिया ,लेकिन शमसूल एवं गौरब के वारे में आपराधिक इतिहास होने से तत्काल इनकार किया.एक प्रश्न के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुझे भी लोगों से सूचना मिली है कि तथाकथित अंडर वर्ल्ड पप्पू देव् जेल से सोमवार को बाहर निकला है.जिले की पुलिस चारो ओर नजर रख रही है.हृदय परिवर्तन कर अब आमलोगों की तरह जीयें ।सुधारगृह से निकले है सुधर गये होगें नही तो शिकायत पर पुनः जेल जाएंगें। तीनों गिरफ्तार अपराधी ने एस पी कार्यालय से न्यायालय जाने के क्रम कहा कि एक सुनियोजित साजिस के तहत महिसी पुलिस गिरफ्तारी की है.

कन्दाहा रॉड में ठेकेदारी को लेकर राहुल मुखिया 5 लाख रंगदारी माँगता था नही देने पर पुलिस से पकड़वाने एवं मरवाने का धमकी दिया करता था। राहुल मुखिया पर भी बम कांड से लेकर कई संगीन मामला पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है। सबसे अहम बात यह है कि सहरसा पुलिस अपराधी के पास या गाड़ी से (.315एम एम)कारतूस तो बरामदगी दिखा दी किन्तु कारवाइन कहाँ गया यह तो ना ही गश्तीदल बता पा रही है नही पुलिस के वरीय पदाधिकारी ?

 

 

 

 

 

 

Related posts

दिनदहाड़े व्यवसायी से 115000 अपराधियों ने लूटा

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी !… बेगूसराय में मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, “सु”शासन‌ पर सवाल ?…

Bihar Now

समस्तीपुर में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट, कई घोग घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो