Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

रात भर रणक्षेत्र में तब्दील रहा इंजीनियरिंग कॉलेज,सीनियर जूनियर छात्रों में तनातनी …

प्रभाष चंद्रा , सुपौल.

सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर जूनियर छात्रों के बीच मारपीट के बाद स्थिति बिगड़ गयी, जिसके कॉलेज में रात भर बड़ी संख्यां में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी..मालूम हो की देर रात नाराज सीनियर छात्र कॉलेज गेट को बंद कर जूनियर छात्रों को अंदर नहीं घुसने दे रहे थे, यहां तक की कॉलेज के प्रिन्स्पल भी जूनियर छात्र के साथ है गेट के बाहर ही घंटो खड़े रहे , जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गयी मौके पर पहुंचे एसडीओ कयूम अंसारी , डीएसपी विद्यासागर , थानाध्यक्ष रमाशंकर ने पुलिस बलों के साथ कॉलेज का जायजा लिया , इस दौरान सीनियर छात्र को समझाने का प्रयास किया गया नहीं मानने पर हल्की बल प्रयोग भी की गयी जिसके बाद चार सीनियर छात्रों को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ थाने ले गयी जिसके बाद स्थिति समान्य हुई हलाँकि जानकारी मिल रही है कि अब भी जूनियर छात्र दहशत में है ,

दरअसल सीनियर छात्र डीजे पर अश्लील गाने बजा रहे थे जिसका जूनियर छात्रों ने विरोध किया जिसके बाद सीनियर छात्रों ने जूनियर कि पिटायी कर दी जिसमें करीब
आधा दर्जन छात्र घायल हो गये थे देर रात इलाज कराने के बाद जब वापस जूनियर छात्र कॉलेज लौटे तो सीनियर छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद कर दिया था .फिलहाल अभी स्थिति समान्य है .

Related posts

Breaking : BJP विधायक का एयर टिकट रद्द, 8 नवंबर को दरभंगा से दिल्ली का कटाया था पहला टिकट …

Bihar Now

पटना में रेप पीड़िता की मौत पर बवाल, PMCH पर लापरवाही, Congress का हल्ला-बोल…

Bihar Now

बक्सर जिले में घटतौली कि समस्या लगभग हुई दूर,ग्राहको ने माप तौल विभाग को दिया धन्यवाद

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो