Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

निजी बस के चालक ने सरकारी बस के चालक को पीटा, हड़ताल पर गए सरकारी बस के चालक

 

राजीव झा,बिहार नाउ ,सहरसा

सहरसा बस डिपो के अधीक्षक बैजनाथ राय ने सरकारी बस चालक व संवाहक के साथ हुई मारपीट की मामला को लेकर सदर थाना सहरसा में दिया आवेदन. उन्होंने बताया कि सहरसा बस डिपो से पांच सरकारी बस खुलती है। उन पांचों बस को विभिन्न रास्ते में निजी बस के चालक , संवाहक एवं खुद कहीं कहीं गाड़ी के मालिक के द्वारा अक्सर परेशान किया जाता है ,साथ ही मारपीट भी किया जाता है.

उन्होंने बताया कि सहरसा से बीरपुर , सहरसा से सरायगढ़ एवं सहरसा से कुशेश्वर स्थान गाड़ी चलती है। निजी गाड़ी के भाड़ा और सरकारी गाड़ी के भाड़ा में काफी अंतर यात्री कम भाड़ा के कारण सरकारी बस में यात्रा करना चाहते है जिस कारण बस निजी बस के चालक , संवाहक अक्सर सरकारी बस वाले चालक , संवाहक के साथ मारपीट करते रहते है। बैजनाथ राय ने बताया कि सहरसा से सुपौल चलने वाली मां काली ट्रेभल्स जिसका नंबर बीआर उन्नीस एफ 9782 के चालक एवं संवाहक ने सहरसा कहरा कुटी के पास सरकारी बस के चालक दीपक दास व संवाहक देवेंद्र राय की साथ मारपीट किया।

मारपीट के कारण सभी बस चालक हड़ताल पर बैठ गए है और बस डिपो से यात्री को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर सदर थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। वहीं एमभीआई एस के सिंह ने बताया कि निजी बस एवं सरकारी बस का किया मामला है जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

 

Related posts

दरभंगा में डीलर की मनमानी से परेशान लाभुक… “मजबूरों” के मुनाफाखोर पर लगाम कब ?

Bihar Now

5 लाख रुद्राक्ष से बना बिहार का पहला शिवलिंग… मोतिहारी में 20 फीट ऊंचा पंचमुखी रुद्राक्ष शिवलिंग, सोने की चढ़ाई है परत…

Bihar Now

बिहार में एक बार फिर से पूर्ण लॉक डाउन की तैयारी, मंगलवार को सरकार ले सकती है बड़ा फैसला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो