Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहार

उचक्कों ने डिक्की से उड़ाये 28 हजार रुपए

प्रभाष चंद्रा , सुपौल

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणीगंज बाजार में एक बार फिर बाइक की डिक्की तोड़ पैसे उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। शुक्रवारको गिरोह के सदस्यों ने दुर्गा मंदिर रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने बाइक की डिक्की से 28 हजार रुपये उड़ा लिया ।

बताया गया कि पीड़ित व्यक्ति पांडेय पट्टी निवासी अशोक साह व उनकी पत्नी गुंजन देवी ने आवश्यक कार्य के लिए अपने खाते से 28 हजार रुपये की निकासी कर उसे बैग में रखने के बाद बैंक से बाहर निकलकर अपने बाइक की डिक्की में रख दिया , जिसके बाद बाइक को वही छोड़ कर बगल के दुकान में अपनी पत्नी के लिए कपड़ा खरीदने चले गये।

जब वहां से लौटे तो बाइक की डिक्की से पैसों भरा बैग गायब था। पहले तो उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की। मगर जब नहीं मिला तो वे लौट गये। उसके बाद तत्काल थाना में जाकर घटना के मौखिक जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गयी है l

Related posts

Update Now : मोतिहारी में एक व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली, हालात नाजुक…

Bihar Now

JDU पार्टी के अंदरखाने में लगी आग…सीएम नीतीश कुमार न खुशी का इजहार कर पा रहे, न प्रकट कर पा रहें दु:ख…BJP के सामने नीतीश के नतमस्तक की वजह क्या ? – RJD …

Bihar Now

फ्लोर टेस्ट से पहले दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करेंगे मुलाकात, साथ में संजय झा मौजूद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो