Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यबिहार

वज्रपात से युवक की मौत , परिजनों में कोहराम…

प्रभाष चंद्रा , सुपौल

पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड न 10 में दर्दनाक घटना घटी है .घर में आराम कर रहे एक शख्स की वज्रपात से मौत हो गयी है . घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है .परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है .

बताया गया की 45 वर्षीय गूलहसण अपने दरवाजे पर फूस के झोपड़ी में आराम कर रहा था ,इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे बूंदाबांदी बारिश शुरू हुई और बज्र पात हो गयी, जिसके चपेट में आ जाने से गुलहसन की मौत हो गयी.

आंगन से लोग दौर कर आए और देखा की गुलहसन मर चुके थे. दो बकरियाँ भी मर चुकी थी .घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. आस पास के लोग भी दौड़कर आए और तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन का कोई भी अमला घटना स्थल पर नहीं पहुंचा .जिससे लोगों में नाराजगी देखी गयी .

हलाँकि बाद में पहुंचे सीओ पिपरा राजीव कुमार ने स्थिति का जायजा लिया और परिजनों को आश्वासन दिया की आपदा के तहत जो भी सरकारी प्रावधान है ,परिजन को दी जायेगी .

Related posts

पटना में दिनदहाड़े लाखों की लूट, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !

Bihar Now

बिहार के दरभंगा की बेटी ज्योती की मुरीद हुईं इवांका ट्रंप,1200 KM साइकल चलाकर अपने पिता को लाई थीं गांव…

Bihar Now

बिहार: मैथिली ठाकुर के लालू यादव को ‘धृतराष्ट्र’ कहने पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- ‘विधायक बनते ही…’

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो