Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के सम्मान में जिला प्रशासन ने किया विदाई समारोह का आयोजन…

“निर्दोष फंसे नहीं,दोषी बचे नहीं” यही मेरा आदर्श – जगुनाथ रेड्ड…

डॉ० इनामुल हक मेंगनू जी कर्मठ और योग्य अधिकारी हैं। इनके नेतृत्व में जमुई जिला नया कीर्तिमान स्थापित करेगा – जगुनाथ रेड्डी …

जिले के अतिथि गृह में 29वें आरक्षी अधीक्षक यानि निवर्तमान पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की गयी। इस समारोह में कई गण्यमान्य व्यक्ति एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। विदाई सम्मान समारोह के आयोजन पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक श्री रेड्डी ने अपने सम्बोधन में कहा कि “निर्दोष फंसे नहीं-दोषी बचे नहीं” यही मेरा आदर्श है।

उन्होंने मौके पर इन्हीं संदर्भो के साथ कहा कि पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष रूप कार्य करने की वकालत भी की और साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं गण्यमान्य लोगों से अपनी भूल की क्षमा याचना की। श्री रेड्डी ने यह भी कहा कि नए पुलिस अधीक्षक डॉ० इनामुल हक मेंगनू जी कर्मठ और योग्य अधिकारी हैं। इनके नेतृत्व में जमुई जिला नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

मौके पर समारोह में सत्र-न्यायाधीश ब्रजेश कुमार पांडेय, मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी मनु महाराज, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक डॉ० इनामुल हक मेंगनू, अनुमंडलाधिकारी लखींद्र पासवान, डीसीएलआर मो० अतहर, एसडीपीओ रामपुकार सिंह, जमुई टाउन क्षेत्र के थानाध्यक्ष राजेश शरण आदि ने विदाई समारोह को सम्बोधित किया और साथ उनके कार्यों को सराहते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की तथा श्री रेड्डी को बिदाई समारोह में सभी वरीय अधिकारियों द्वारा उपहार भेंट कर उन्हें स-सम्मान विदाई दी गई।

समारोह में सत्र-न्यायाधीश ब्रजेश कुमार पांडेय, मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी मनु महाराज, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक डॉ० इनामुल हक मेंगनू, डीडीसी अरुण कुमार ठाकुर, एडीएम संजय कुमार प्रसाद, डीएफओ सत्यजीत कुमार, अनुमंडल अधिकारी लखींद्र पासवान, डीसीएलआर मो० अतहर, डीएसपी मुख्यालय लाल बाबू यादव, जमुई एसडीपीओ रामपुकार सिंह, जमुई प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी के साथ सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, एएसपी अभियान सुधांशु कुमार, झाझा डीएसपी भाष्कर रंजन, एसएसबी कमांडेंट विनय कुमार, जमुई टाउन क्षेत्र के थानाध्यक्ष राजेश शरण के साथ अन्य थानाध्यक्ष एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी के अलावे गण्यमान्य व्यक्तियों में व्यवसायी संघ से सुनील केशरी, डॉ० नीरज साह आदि ने उपस्थित होकर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के कार्यों एवं उनके उपलब्धियों को दर्शाते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह आयोजन के पूर्व निवर्तमान पुलिस अधीक्षक श्री रेड्डी को मलयपुर आरक्षी केन्द्र पर गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान देकर विदाई दी गयी… जमुई

रवि कुमार, बिहार नाउ,जमुई

 

 

 

Related posts

पारस हॉस्पिटल के खिलाफ भड़का लोगों में जबरदस्त आक्रोश…कहा – सीएम साहब,बंद करवाइए इस लूटेरे व हैवान अस्पताल को.! .. ट्विटर पर हो रहा ट्रेंड…

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में अभी-अभी करंट लगने से एक वेल्डिंग मिस्त्री की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर कर रहे प्रर्दशन…

Bihar Now

उपेन्द्र कुशवाहा ने RJD पर साधा निशाना…नीतीश कुमार से डील का खुलासा करने को कहा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो