Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

महज चंद घंटो मे गैंग रेप के सभी आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

हमेशा अपने कार्यशैली को लेकर सवालो के घेरे मे रहने वाली बिहार पुलिस ने आज इस बात को साबित कर दिया कि सभी एक जैसे नहीं है…महज चंद घंटो मे गैंग रेप के सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.मामला सुपौल का है…

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है .मामला दर्ज होने के महज 7 घंटे के भीतर सभी आधा दर्जन आरोपी को न्ययीक हिरासत में ले लिया है , जिससे पुलिस के प्रति एक बार फिर लोगों का विश्वास कायम हुआ है …

दरअसल बुधवार को नाबालिग रेप पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी , पीड़िता द्वारा थाने में दिए आवेदन में कहा गया था कि गांव के ही छह लड़कों ने पहले उसे जबरन जोर जबरदस्ती कर उठा लिया और घर से दूर लेकर चले गए जहां एक बगीचे में उन लड़कों ने बारी बारी से उनके साथ बलात्कार किया…

मामले की लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्शन मोड में आया और थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार खुद के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों के घर ताबड़तोड़ छापामारी किया जिसमें शाम ढलते ढलते कुल 6 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा , और आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने में पूछताछ की जा रही है , इधर पीड़िता को भी मेडिकल जांच में भेज दिया गया …

DY.S.P. गणपति ठाकुर ने बताया की सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है .दुष्कर्म के आधा दर्जन आरोपियों की महज सात से आठ घंटे में गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कामयाबी है …

प्रभाष चंद्रा , बिहार नाउ, सुपौल .

Related posts

मिथिला की बेटी ने कायम की मिसाल !…TBT अवार्ड से सम्मानित होंगी शिक्षिका विजयश्री…

Bihar Now

अनंत सिंह को बिहार लाने आज ही रवाना होगी बिहार पुलिस….

Bihar Now

DMK सांसद सेथिंल की गोमूत्र वाली टिप्पणी पर प्रशांत किशोर का जोरदार हमला,बोले- MP ने जो गोमूत्र वाले राज्य की टिप्पणी की वो गलत बात है, उन्हें ऐसा बिल्कुल नह

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो