Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

पत्नी ने की बेटा एवं बेटी के सहयोग से पति की हत्या

परिवारिक विवाद में हुई है हत्या, घटना करने वाले के विरुद्ध होगी कार्रवाई – प्रभाकर तिवारी

जिले के बनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियाही बाजार स्थित साफावाद टोला निवासी बबलू चौधरी की पत्नी व सौतेले बेटा एवं बेटीयों ने लाठी व डंडे से निर्दयता पूर्वक पीट-पीटकर पति की हत्या कर दिया। पाप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता हेै कि पत्नी रानी देवी से मृत्तक बबलू चौधरी की झड़प हो रही थी झड़प बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया। झड़प में पत्नी का साथ देने सौतेले बेटे- बेटी पहुंच गया।

तीनों ने मिलकर लाठियों से बबलू के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा।जिससे गंभीर रूप से जख्मीं बबलू की घटना स्थल पर ही मौत हो गया। घटना की जानकारी पड़ोस के लोगों द्वारा बनगांव थाना को दी गयी । उक्त सूचना पर पहुंची बनगाँव पुलिस ने पत्नी रानी देवी व पुत्री काजल कुमारी को गिरफ्तार कर मृत्तक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बबलू के बड़े भाई राजकुमार से से रानी की शादी हुई थी। बड़े भाई राजकुमार चौधरी की मौत के पश्चात उसकी पत्नी रानी देवी ने ही मृत्तक ने शादी कर ली।शादी के बाद उसे एक लड़का करण कुमार(सात वर्ष) है। जबकि रानी को पहले से तीन बच्चे हैं जिसमें एक पुत्र व दो पुत्री शामील हैं।

घटना को लेकर सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि घरेलु विवाद में बबलू की हत्या हुई है। इस बाबत बनगाँव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और घटना में शामिल कुछ लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। की बात सामने आया है।

राजीब झा/ सहरसा

Related posts

बिहार में बेलगाम अपराधी !… मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर सहित पांच को गोलियों से भूना, दो की मौत…

Bihar Now

अवैध टेम्पू स्टैंड किराया वसूली मामले में प्रभाकर तिवारी ने की कार्रवाई

Bihar Now

छपरा में पुलिस-अपराधी के बीच मुठभेड..दरोगा समेत 2 जवान शहीद, एक जख्मी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो