Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

CM ने किया पटना के छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश…

पटना में छठ को लेकर घाटों की तैयारी शुरू हो गई है |दो नवम्बर को छठ का पहला अर्घ दिया जाएगा और पटना के गंगा घाटों पर लाखों की भीड़ रहती है |

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की शाम पटना में छठ घाटों का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने नासरीगंज से लेकर पटना सिटी तक के घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी, मंत्री विजेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव भी साथ रहे। सीएम नीतीश छठ पूजा को लेकर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी संजीदा दिखे और एक-एक चीजों का खुद से निरीक्षण कर तैयारियों को लेकर आश्वत हुए।

मुख्यमंत्री के इस निरीक्षण में गृह सचिव, पटना के कमिश्नर, डीजीपी और डीएम भी मौजूद रहे ।

Related posts

तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट की बात सुन भड़कीं राबड़ी देवी, बीजेपी और पीएम मोदी पर राबड़ी देवी का जोरदार हमला…

Bihar Now

NDA शासन से अब जनता हो चुकी है त्रस्त,विस चुनाव से पहले घोषित होगा महागठबंधन का CM कैंडिडेट – गोहिल..

Bihar Now

चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विधान परिषद की चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो