Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

EXCLUSIVE : दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग से सहमा सहरसा, अपराधियों ने पूर्व प्रमुख और उनके साले को मारी गोली,मौके पर ही पूर्व प्रमुख की मौत…

दिन के उजाले में आज अपराधियों ने बिहरा थाना के पटोरी बाजार में अंधाधुंध गोली मारकर पूर्व प्रमुख बिनोद चौरसिया को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया जबकि पूर्व प्रमुख के साला डॉक्टर नीलेश कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया ।

 

डॉक्टर नीलेश सुपौल जिले में पड़ स्थापित हैं। घायल डॉक्टर नीलेश एवं बिनोद चौरसिया को स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने पूर्व प्रमुख बिनोद को मृत घोषित कर दिया जबकि डॉक्टर नीलेश का इलाज शुरू कर दिया है।

 

घटना के एक धंटे तक बिहरा पुलिस या जिले के कोई वरीय पुलिस घटना स्थल पर नही देखा गया। घटना का कारण समाचार लिखे जाने तक स्पस्ट नही हो सका। पटोरी बाजार के लोगों में 1998 -99 की घटना मानसपटल पर घूमने लगा है। साथ ही दहसत में जीने को विवस हैं।

मालूम हो कि बिनोद अपने साला डॉक्टर नीलेश के साथ कार से सहरसा आ रहे थे ज्यों ही घर से निकले त्यों ही अपराधियों ने बीच बाजार में कार पर अंधाधुंध गोली दागना शुरू कर दिया। बाजार के सभी दुकाने बन्द हो गयी।

 

अपराधी के भागने के बाद दुकानदारों ने कार के पास आया ।उसमे घायल बिनोद एवं उसके साला को देखते ही उसे सहरसा नर्सिंग होम लाया तब तक बिनोद दम तोड़ चुका था लेकिन उसके साले का सांस चल रहा था। डॉक्टर नीलेश का भी स्तिथि वेहतर नही बताया गया है।

बी.एन.सिंह. पप्पन, क्राइम हेड के साथ

राजीव झा, कोसी ब्यूरो हेड,बिहार नाउ…

Related posts

Bihar Now

सिविल सेवा 2020 का रिजल्ट जारी, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर…

Bihar Now

आरा कोर्ट में हत्या के आरोपी पर फायरिंग, गंभीरः पेशी के लिए पहुंचा था; ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए भागे बदमाश

Bihar Now