Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पीड़ित परिवार के परिजनों को मिला 4 – 4 लाख रुपया का चेक

 

गढ़पुरा बेगूसराय:अंचल क्षेत्र के कोरैय पंचायत अंतर्गत हरखपुरा गांव में रविवार को हुई पानी में डूबने से 4 लोगों की मौत के बाद सोमवार को पीड़ित परिवार के परिजनों को विधायक ,अंचलाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत के मुखिया के द्वारा संयुक्त रूप से चार चार लाख रुपए का चेक आपदा राहत कोष अंतर्गत मद से प्रदान किया गया.

जानकारी के अनुसार कोरैय पंचायत अंतर्गत वार्ड तीन हरखपुरा निवासी दिनेश दास की बड़ी पुत्री सोनी देवी,मंझली पुत्री सुलेखा कुमारी एवं पुत्र सुमित कुमार के अलावे भाई संजीत दास की पुत्री खुशबू कुमारी की मौत रविवार की दोपहर गांव स्थित सहरा चौर में गहरे पानी में डूबने के दौरान हुई थी. पीड़ित परिवारों में दिनेश दास को आठ लाख, संजीत दास की पत्नी सीता देवी को चार लाख का चेक तथा सोनी देवी के पति सनोज दास को चार लाख रुपए का चेक सोमवार को विधायक उपेंद्र पासवान ,सीओ प्रेम कुमार शर्मा ,बीडीयो संजीत कुमार ,मुखिया शंभू झा, राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉक्टर अशोक कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य विपिन कुमार सिंह समेत आदि लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से सभी पीड़ित के परिजनों को प्रदान किया गया।

मौके पर ऋषि कुमार पप्पू, राज कुमार दास, अनंत कुमार सिंह, रामगती यादव ,दिनेश दास रामबालक राय समेत आदि लोग उपस्थित थे.

Related posts

कोरोना से एक पत्रकार की मौत, बनारस में दैनिक जागरण में कार्यरत थे राकेश चतुर्वेदी…

Bihar Now

नीतीश कुमार का लालू परिवार पर जोरदार हमला, बेटा नहीं हो रहा था इसलिए नौ गो पैदा कर लिया…

Bihar Now

Big Dollar Casino Au

Bihar Now