Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहार

बेलगाम अपराधियों का खुला तांडव, घर में घुसकर मारी गोली

सहरसा की जनता अब अपने घर मे भी सुरक्षित नही हैं। इसका जीता जागता उदाहरण लगातार जिले में ही रहे घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है। शनिवार की रात (16 नवम्बर) जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के रखोता गॉव में अपराधियों ने घर मे घुसकर आठ वर्षीय सत्यम कुमार को सीने में गोली मारकर हत्या कर दिया।घटना के सम्बंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सत्यम अपने दादा विद्यानंद यादव के साथ दरवाजा पर सोया था।

इसी बीच अपराधियों ने अचानक गोली फायर करना शुरू कर दिया । जिसमें सत्यम को सीने में गोली लगी ।गोली लगते ही सत्यम घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार अपराधी बिद्यानंद यादव को मारने हेतु गोली फायर किया था लेकिन उसे गोली नही लगकर उसके पोता को गोली अपना शिकार बना लिया।

घटनास्थल पर सिमरी बख्तियारपु डी एस पी मृदुला कुमारी एवं सोनवर्षा राज पुलिस पहुच कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है। डी एस पी मृदुला कुमारी ने घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए कही की यह घटना जमीन विवाद का परिणाम है। अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पूर्व भी सलखुआ थाना क्षेत्र में भी अपराधी ने घर मे घुस कर घुल्लो चौधरी एवं राजेन्द्र यादव को गोली मारकर हत्या कर दिया था।

इसी प्रकार सदर थाना क्षेत्र के सूबेदार टोला में अपराधियों ने रीना देवी को घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर चम्पत हो गया। क्या अपराधी सहरसा में इतने बेख़ौफ़ हो गया है कि सड़क के बजाय घर मे घुस कर धटना को सफलता से अंजाम दे कर बच निकलता है।

बीएन सिंह पप्पन क्राइम हेड सहरसा

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 250 करोड़ की लागत से बने बिस्किट फैक्ट्री का किया उद्घाटन…

Bihar Now

Ladbrokes Casino Australia

Bihar Now

तेजस्वी यादव ने जीवन में न पढ़ाई की न कुछ समझा है, तो बकवास ही करेंगे, किसी विषय का ज्ञान है नहीं, देश में सबसे ज्यादा क्रिमिनल लोग हैं RJD में : प्रशांत किशोर…

Bihar Now