Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार नाउ की खबर पर SP ने लगाई मुहर

जिले में बढ़ते अपराध को एसपी ने स्वीकारा
कुछ घटनाएं मेें अभी तक हम नहीं हुए हैं सफल

एक्शन मोड में दिखे एसपी, लापरवाही के आरोप में चार एएसआई निलंबित

हमेशा की तरह बिहार नाउ सहरसा में हो रहे अपराध को लगातार दिखाता रहा। हमने तमाम ऐसी घटनाओं को उजागर किया, जो सिस्टम की खामियों को एक्सपोज कर देता है। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आई उसके बाद कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया।

 

लगातार खबर दिखाने के बाद आज एसपी राकेश कुमार पूरे एक्शन मोड में दिखे। एसपी राकेश कुमार ने बिहार नाउ के रिपोर्टर को खुद मैसेज कर कुछ अहम जानकारियां दी साथ ही जिले में बढ़ते अपराध को स्वीकारते हुए जल्द से जल्द उक्त घटनाओं में सफलता हासिल करने की बात कही । एसपी राकेश कुमार ने बिहार नाउ की खबर को देखते हुए बताया कि सदर थाने के मामले में 12 घंटा के अंदर 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। उन्होंने कहा कि 8 वर्ष के बच्चे की हत्या कांड मामले में सभी आरोपी मृतक के घर के ही हैं और यह जमीनी विवाद कई साल पहले की है और इस कांड का उद्भेदन जल्द से जल्द कर लिया जाएगा।

अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर आज पुलिस अधीक्षक ने कई थानाध्यक्षों का स्थानांतरण करते हुए साथ ही लापरवाही के आरोप में 4 एएसआई को निलंबित कर दिया । उनमें ASI सतेंद्र कुमार सिंह, बिहरा थाना, ASI धन बिहारी मिश्रा, सदर थाना, ASI जितेंद्र कुमार पांडेय, पतरघट ओपी, ASI अजय कुमार, सिमरी बख्तियारपुर थाना को निलंबित किया।

बीएन सिंह पप्पन क्राइम हेड सहरसा बिहार नाउ

Related posts

“सु”शासन राज में “विकास” की बाट जोह रहा ये गांव, चचरी पुल पर चलने को मजबूर ग्रामीण‌, बेपरवाह प्रशासन !…

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार और पशुपति “चाचा” पर जमकर बरसे चिराग पासवान, कहा – शेर का बेटा हूं, सिद्धांतों से नहीं कर सकता समझौता….

Bihar Now

नवजात मृत्यु दर को कम करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्य शुरू…

Bihar Now