Bihar Now
BREAKING NEWS
बिहार

एमडीएम पदाधिकारी की मनमानी, दर्जनों निविदाताओं ने वाहन जाँच कराने से किया इनकार

मधुबनी जिले में शिक्षा विभाग के एमडीएम पदाधिकारी का मनमानी एकबार फिर से सामने आई है । मध्यान भोजन चावल के टेंडर में सरकारी नियमानुसार निविदाताओं ने टेंडर के लिये अप्लाई किया था और सारा कागजात भी अटैच करके लगाया गया था ,लेकिन एमडीएम पदाधिकारी को नामंजूर है और नियम उल्लंघन करने में लगे हुए हैं ।

एमडीएम के डायरेक्टर के निर्देश है कि वाहन जाँच नही किया जायेगा , फिर साहब अपने मनमानी पर उतर आये हैं और वाहन जाँच करने का फैसला लिया । जबकि निविदाताओं के द्वारा पहले ही जिला परिवहन पदाधिकारी से जाँच करवा कर कागजात निविदा में लगा चुके हैं । ऐसे में एमडीएम डायरेक्टर के आदेश को भी धज्जियाँ उड़ा रहे हैं ।

इसके विरोध में दर्जनों निविदाताओं ने वाहन जाँच करने को लेकर बहिष्कार किया है । एक निविदाता ने बताया कि एमडीएम पदाधिकारी हमलोगों को परेशान कर रहे हैं । वही मिडिया के द्वारा एमडीएम पदाधिकारी से पूछने पर कोई भी कॉमेंट्स नही करने की बात कही ।

आलोक कुमार, मधुबनी

 

Related posts

बेगूसराय में बढ़ते अपराध को लेकर जल्द DGP से मिलेंगे युवा राजद नेता

Bihar Now

Big Breaking : दिनदहाड़े राजधानी पटना में लूट की वारदात, पंजाब नेशनल बैंक में अपराधियों ने लूटे 53 लाख…

Bihar Now

Breaking : कोर्ट जा रहे वकील की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now