Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

आग लगने से तीन घर जलकर हुए खाक, दो बकरी की मौत

जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा गॉव में आज दोपहर आग लगने से तीन घर , तीन बकरी समेत लाखो रुपये के सम्पत्ति जलकर स्वाहा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार दोपहर लगभग 2 बजे अचानक महेंद्र यादव के घर से आग की लपटें दिखाई दिया।

जबतक आसपास के लोग बाल्टी से पानी देना शुरू किया तबतक बगल के और दो घर को आग ने अपने चपेट में ले लिया। लोगों ने अग्निशामक को सूचित किया। लेकिन अग्निशमन की गाड़ी बहुत विलम्ब से पहुची ।

इस बीच सेकड़ो ग्रामीण मिलकर बालू एवं पानी के झोंके से आग पर काबू कर लिया।इस घटना में तीन घर जलकर राख हो गया। वही आगजनी की घटना में तीन बकरी समेत लाखो रुपये के समान राख हो गया है। अग्निशमन की गाड़ी पहुचने पर लोगों ने अग्निशमन कर्मी पर अपने आक्रोश का इजहार किया।

मालूम हो कि जहाँ आगजनी की घटना घटी है वहां से अग्निशमन कार्यालय की दूरी मात्र 3 से चार किलोमीटर की दूरी पर है । अगर समय पर अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल पर पहुचती तो कुछ नुकसान होता।

सहरसा से बी एन सिंह पप्पन

Related posts

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में बड़ी लापरवाही आई सामने, लाईव प्रसारण के ऑडियो को किया गया बंद… लापरवाही या सरकार का निर्देश ?…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 8 एजेंडों पर लगी मुहर, दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारी और अधिकारियों को मिला तोहफा…

Bihar Now

“कंधे” पर “सु”शासन सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था ! … बेटे का शव कंधे पर ले जाने को मजबूर रहा पिता, मूकदर्शक बना रहा अस्पताल प्रबंधन, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो