Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बंद के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ मामले में आरजेडी ने की कार्रवाई !

बिहार में राजद पार्टी द्वारा आहूत बिहार बंद के दौरान कई जगह तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई इसी बीच, ऐसी खबरें ऐसी खबरें आई है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे  ? यह खबर कहीं और से नहीं बल्कि आरजेडी पार्टी की ओर से आई है।आरजेडी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बंद के दौरान किए गए तोड़फोड़ के मामले में कठोर कदम उठाया है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज बिहार बन्द के दौरान पार्टी नेतृत्व के निर्देश की अवहेलना कर भागलपुर में एक ऑटो का शीशा फोडने की निन्दनीय घटना मे शामिल राजद के तीन नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

निष्कासित किये जाने वालों मे भागलपुर जिला राजद का निवर्तमान अध्यक्ष डाॅ. तिरुपतिनाथ यादव, भागलपुर जिला युवा राजद अध्यक्ष मिराज चाँद और शाहजादा उर्फ विल्ला बोस शामिल है वहीं टेम्पू चालक को पार्टी फंड से क्षति पूर्ति दी जायेगी।

बता दें राजद ने अपने कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण ढंग से बिहार बंद करने का निर्देश दिया था।

Related posts

No Registration Pokies For Cash

Bihar Now

मधुबनी जेल में कोरोना विस्फोट, 14 कैदी हुए कोरोना पाज़िटिव,जेल प्रशासन में मचा हड़कंप…

Bihar Now

The Top Casino Pokies In Australia Casino

Bihar Now