Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“समझो समझाओ देश बचाओ” जागरूकता यात्रा में CAA को लेकर सरकार पर जमकर बरसे उपेंद्र कुशवाहा

NRC और CAA को लेकर आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा आज बापू की कर्म भूमि मोतिहारी के चरखा पार्क से समझो समझाओ देश बचाओ यात्रा की शुरुआत की है। चरखा पार्क से शुरू यात्रा तुरकौलिया होते हुए अरेराज होते हुए बेतिया चले जायेंगे।

इस दौरान चरखा पार्क आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और राज्य की सरकार पर जम कर निशाना साधा।NRC और CAA के विरोध के सहारे अल्पसंख्यक और पिछडो को इकठ्ठा करने का पूरा प्रयाश किया।

 

उन्होंने CAA को लेकर सरकार पर बरसते हुए कहा यह सरकार ऐसा कानून लाने जा रही है जिससे आने वाले दिनों में सभी को दिक्कत होगी हम इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि  एनआरसी और सीएए से आने वाले दिनों में सभी जाति के लोगो को परेशानी होने वाली है। इस लिए आप सभी पहले इस बात को जान ले कि एनआरसी और सीएए क्या है। कोई बिहार बंद करने को कहता है तो उस मे शामिल हो जाते हैं। कोई समर्थन में रैली निकालता है उस मे भी शामिल हो जाते हैं। पहले इसके बारे में अच्छी तरह जाने फिर विरोध या समर्थन करे।

विवेक कुमार,मोतिहारी

Related posts

7 दिनों में 8 मर्डर…”सु”शासन का ये शासन ?

Bihar Now

बिहार राजनीति में बदलाव की आगाज, पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में पप्पू की पार्टी ने लहराया परचम

Bihar Now

CM के सामने ही फरियादी ने जनता दरबार की निकाली हवा, फिर ‘नीतीश’ ने अपने प्रधान सचिव की लगा दी क्लास…

Bihar Now