Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“मिथिलांचल के विकास में स्व.नीलाम्बर चौधरी का अहम योगदान”

स्व. डा. नीलांबर चौधरी के 86 वें जयंती में आपदा प्रबंधन मंत्री, एलएनएमयू के कुलपति व हरलाखी विधायक सहित अन्य दिग्गज हुए शामिल…

 

मधुबनी के बेनीपट्टी मुख्यालय के कटैया रोड में संचालित डा. एनसी कॉलेज परिसर में पूर्व विधान पार्षद स्व. डा. नीलांबर चौधरी की 86 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। जिसका उदघाटन सूबे के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह, हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर, विधानपार्षद सह आयोजक डा. दिलीप कुमार चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की छात्रा शिखा कुमारी, श्वेता कुमारी तथा मिथिला के प्रसिद्ध कलाकार गौरव ठाकुर व गोपाल झा ने गोसाऊनिक गीत गाकर और नृत्य प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम में सभी आगत अतिथियों को पाग दोपटा, माला और मिथिला पेंटिग भेंट कर सम्मानित किया गया

। इस दौरान मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि स्व. डा. नीलांबर बाबू शिक्षा के क्षेत्र में कई महाविद्यालय, उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों की स्थापना कर मिथिलांचल में विकास की गंगा बहाने का काम किये। जबकि एलएनएमयू के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्व. चौधरी का शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह मिथिला के विभूति थें। वे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को भी आगे बढ़ाने का काम किये

। वही आयोजनकर्ता सह विधान पार्षद डा. दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि हम पूर्व विधान पार्षद व अपने पिताजी के सपनों को पूरा करने के लिये सदैव कृतसंकल्पि हैं उनका पदचिन्ह ही हमारी विरासत है।

हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर ने कहा कि पूर्व विधान पार्षद स्व. डा. नीलांबर बाबू ने अपनी विलक्षण प्रतिभा के बल पर राज्य के उच्च सदन की सदस्यता प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देकर मिथिलांचल की गरिमा बढ़ाने का काम किया। कार्यक्रम को डीडीसी, एसडीएम, डीएसपी सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

राहुल कुमार झा, मधुबनी

Related posts

नीतीश के बयान पर‌ बवाल… केंद्रीय मंत्री ने‌ की मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग, तुरंत मांफी मांगें नीतीश कुमार …

Bihar Now

मुंगेर में मौत पर बवाल , आक्रोशित लोगों ने SP लिपि सिंह के ऑफिस पर किया पथराव, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले…

Bihar Now

Diwali 2023: दिवाली के विशेष अवसर पर जानिए क्यों धन की देवी को कहा जाता है अष्टलक्ष्मी ?…

Bihar Now