Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के JDU सांसद ने आगरा को दे दिया ऐच्छिक कोष का फंड, हो रहा जमकर विरोध …

बिहार के झंझारपुर से जेडीयू सांसद इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं.. जानकारी के मुताबिक, जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल अपने ऐच्छिक कोष का फंड आगरा को दे दिया है.झंझारपुर स्थित कोई इलाका का नाम आगरा नहीं, बल्कि यूपी स्थित आगरा को ही दिया गया है…

बिहार नाउ के हाथ लगे कागजात के मुताबिक जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल अपने क्षेत्र के फंड का 25लाख रुपए आगरा को विकास करने के लिए दिया है..जबकि जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल का क्षेत्र झंझारपुर खुद विकास के लिए बाट जोह रहा है.. हालांकि लोग इसको जानने के बाद सोशल साइट्स पर सांसद मंडल को ट्रोल कर रहे है…

स्थानीय लोगों ने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा कि क्षेत्र में हो रहे कई काम आज भी अधर में लटका हुआ है.. इलाके में कोई अच्छी सरकारी स्कूल या कॉलेज, सरकारी अस्पतालों में सुविधा मुहैया नहीं है और इसे देखने वाला कोई नहीं है.. लेकिन सांसद रामप्रीत मंडल को इन सारी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय वो यूपी के आगरा को विकसित के लिए फंड दे रहे हैं..

हालांकि बिहार नाउ की टीम ने लगातार सांसद रामप्रीत मंडल से टेलिफोनिक संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया…

आलोक कुमार, बिहार नाउ, झंझारपुर

Related posts

केके पाठक को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, पूर्व शिक्षा मंत्री ने मोबाइल पर पाठक की क्लिप दिखाई

Bihar Now

BJP के 195 उम्मीदवारों में बिहार से कोई नाम नहीं, क्या है वजह? जानिए कहां फंस रहा मामला

Bihar Now

Breaking : दरभंगा के दो बूथ 57,58 पर EVM खराब होने से वोटिंग बाधित, मतदाता परेशान..

Bihar Now