Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सर्वसम्मति से जे पी नड्डा को बनाया गया बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम ने दी शुभकामनाएं…

बड़ी खबर सियासी गलियारों से आ रही है , जे पी नड्डा को बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है…पीएम मोदी ने जे पी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शुभकामनाएं दी है..

जे पी नड्डा
जे पी नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आज20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए.. । उनके खिलाफ कोई दावेदार नहीं था..आम सहमति से इस पद के लिए उन्हें चुना गया। नड्‌डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किए..नड्‌डा को 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी। वहां भाजपा ने 80 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत समस्त भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखे। नामांकन की समय सीमा खत्म होने के साथ ही आज 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के नाम की घोषणा कर दी गई.. परंपरा के मुताबिक, भाजपा में अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया जाता है। हालांकि, अध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर पूरी चुनाव प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

भाजपा ने अहम पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाया
भाजपा ने सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों और राज्यों में कोर ग्रुप सदस्यों को आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया था…भाा

बता दें कि अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए तमाम नेताओं के नाम पर कयास लगाए जा रहे थे… लेकिन जे पी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है…

Related posts

चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर ( SIR) का जारी आंकड़ा पूर्ण रूप से अविश्वसनीय…

Bihar Now

JDU MLC का दरभंगा में शिक्षकों ने किया जबरदस्त विरोध, कार्यक्रम छोड़ निकल पड़े MLC साहब का वीडियो वायरल !….

Bihar Now

अवतार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का गृह राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन…

Bihar Now