Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

हत्या के 4 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बिलखती रही मृतक की मां, ढ़ौस देती रही पुलिस !

बेगूसराय में आज पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दर्जनों लोगों ने हंगामा किया तथा बवाल काटा । इतना ही नहीं पुलिस के साथ हाथापाई की भी की ।

मामला शांत करने में पुलिस के पसीने छूट गए। दरअसल 4 फरवरीको फुलवरिया थाना क्षेत्र के आरकेसी विद्यालय के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ था । इस मामले में परिजनों ने युवक गौतम कुमार की हत्या की बात बताई थी जबकि पुलिस के द्वारा इसे दुर्घटना करार दिया गया था । उक्त मामले में मृतक गौतम कुमार के पिता राजकिशोर राय की तरफ से भोला रांय एवं आकाश कुमार को नामजद अभियुक्त तथा कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

लोगों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद भी पुलिस अब तक अपराधियों को पकड़ने में आनाकानी कर रही है ,जबकि पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कर रही है । पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की हत्या हुई थी या गौतम कुमार की दुर्घटना में मौत हुई थी ।

फिलहाल इस मामले को लेकर आज एसपी कार्यालय के समक्ष हुए हंगामे को शांत करने में पुलिस के पसीने छूट गए।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
टडीीी तेे

Related posts

NDA में सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान !… किस पार्टी को कितनी सीटें ?…

Bihar Now

दरभंगा में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, दो बच्चे की स्थिति नाजुक… रेलवे क्रॉसिंग करने के दौरान हुआ हादसा ….

Bihar Now

Pokies In Australia Sign Up Bonus No Deposit

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो