Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहार

EVM खराब होने को लेकर मुखिया समर्थकों का जोरदार हंगामा…

बेगूसराय में 8 जून 2018 को हुए रजौड़ा पंचायत में मुखिया के लिए उप चुनाव का मतगणना आज किया गया , लेकिन एक ईवीएम खराब होने के कारण रिजल्ट पेंडिंग हो गया जिसके बाद मुखिया के समर्थकों ने हंगामा किया।

दरअसल सदर प्रखंड के रजौड़ा पंचायत में विजय मुखिया सुधांशु कुमार का उम्र कम होने की शिकायत पर उसे पद से मुक्त किया गया था जिसके बाद 8 जून 2018 को मुखिया पद के लिए उपचुनाव किया गया। उपचुनाव में सुधांशु कुमार की उम्र हो चुकी थी इसलिए सुधांशु कुमार चुनाव मैदान में उतरा । चुनाव संपन्न होने के बाद सुधांशु कुमार फिर हाईकोर्ट पहुंच गया जिस कारण हाईकोर्ट ने मतगणना कार्य पर रोक लगा दी।

आज हाईकोर्ट के आदेश पर सदर प्रखंड में मुखिया पद की गिनती शुरू की गई। रजौड़ा पंचायत में कुल 12 वार्ड है जिसमे 11 वार्ड की गिनती के बाद गीता देवी 660 वोटों से सुधांशु कुमार से आगे हैं। 1 वार्ड में जो खराब हुआ उसमें कुल 434 वोट टोटल हैं अब गीता देवी की मांग है कि उन्हें विजई घोषित किया जाए क्योंकि अगर 434 वोट भी सुधांशु कुमार को मिलते हैं तब भी वह 200 से ज्यादा मतों से विजय होंगे।

वहीं दूसरी और सुधांशु कुमार का कहना है कि पदाधिकारियों ने कहा है कि राज्य मुख्यालय से मार्ग निर्देशिका मांगी गई है क्योंकि एक ईवीएम की गिनती नहीं हुई है जिस कारण परिणाम रोका गया है।

धनंजय झा, ब्यूरो हेड, बेगूसराय प्रक्षेत्र, बिहार नाउ

Related posts

बिहार के प्रख्यात डॉ. अमरकांत झा का निधन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने व्यक्त की शोक संवेदना

Bihar Now

पटना एम्स के गेट पर तड़पते रहे कोरोना पीड़ित गृह विभाग के पूर्व अंडर सेक्रेट्री, सरकार के दावों की हक़ीक़त की पोल खोलने वाली रिपोर्ट !…

Bihar Now

चिराग पासवान का अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला !… कहा – बिहार में प्रशासन पूरी तरह निकम्मा हो चुका है… ऐसी सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा और दुखी हूं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो