Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली में बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से सनसनी, मृतक के गांव में पसरा मातम, मौत या हत्या ?…

5 लोगों की मौत से सुपौल के मल्हनी गांव में मचा कोहराम…

दिल्ली के भजनपुरा में सुपौल जिले के मल्हनी गांव के वार्ड 02 के रहनेवाले पांच लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं। मृतक के माँ बाप का आरोप है कि उसके बेटे और उसके पूरे परिवार को पैसों के कारण मार दिया गया है कहा कि उसका बेटा घर आने वाला था कहा था कि सुपौल में सड़क किनारे कहीं जमीन खरीदना है इसके लिए 25-30 लाख रुपये उसके बेटे रखे हुए थे।क

मृतक का घर
मृतक का घर

था कि इस बार सुपौल आकर वहीं काम धंधा करेगा आरोप लगाया है कि उसी पैसों के खातिर किसी ने उसके बेटे के पूरे परिवार की हत्या कर दी है। खैर मामला हत्या है या आत्महत्या ये तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पायेगा फिलहाल इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।

बताया जा रहा है कि भजनपुरा में सुपौल के शंभू चौधरी उनकी पत्नी सुनीता, बेटी कोमल , बेटा सचिन और एक छोटा बेटा साथ रहते थे। शंभूनाथ जूस बनाकर बेचने का काम करते थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन लोगों की हत्या की गई है या सभी ने सामूहिक रूप से आत्महत्या की है।

मृतक की मां
मृतक की मां

जानकारी अनुसार स्थल पर पहुँचे पुलिस ने बताया कि मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। मृतक परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों का कहना था कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है। पड़ोसियों ने कहा कि दो भाइयों का परिवार एक साथ रहता था और कभी लगा ही नहीं कि ये ऐसा कर सकते हैं। इलाके के एक घर में पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं और बिहार के सुपौल जिले के रहनेवाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पांचों शव सड़ी गली अवस्था मे हैं। जिनमें से दो महिलाओं के शव हैं। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। आशंका है पांचों की हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार यह परिवार कुछ समय पहले ही इस मकान में किराए पर रहने के लिए आया था। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी व तीन बच्चे मकान में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनकी किसी से दुश्मनी तो नहीं थी। इधर मृतक के गाँव मल्हनी में सन्नाटा पसरा हुआ है ,आसपास के लोगों को जैसे जैसे सूचना मिल रही है लोग मिलने आ रहे हैं ।घटना के बाद मृतक संभु के भाई स्थल पर पहुँच गए हैं जानकारी मिली है कि शब सड़ गल जाने के कारण उसका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा।

प्रभास चंद्रा बिहार नाउ, सुपौल
प्रर

Related posts

“बिहार की जनता को लगता है यदि नीतीश कुमार के कार्यकाल में अच्छा काम हुआ है,तो वोट दें अन्यथा नहीं दें “… कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले संजय झा…

Bihar Now

Breaking: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के छोटे भाई की अचानक बिगड़ी तबीयत, पटना IGIMS में भर्ती…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो