Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराष्ट्रीय

एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती, दिनदहाड़े 6 लाख की लूट…

मुजफ्फरपुर में बैंक, फायनान्स कंपनी के बाद अपराधियों ने कूरियर कंपनी को निशान बनाया और 6 लाख लूट कर चलते बने । घटना शहर के सदर थाना इलाके के भीखनपुरा की है । जानकारी के मुताबिक हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने रविवार की शाम करीब 7:00 बजे कूरियर ऑफिस में तब धावा बोल दिया जब वहां के कर्मी ऑफिस बंद करके निकलने वाले थे ।

ऑफिस में सबसे पहले पीले रंग के गमछे से मुह बांधे और हाथ में पिस्टल लहराते एक लुटेरा पहुंचा और वहां मौजूद पांच कूरियर कर्मियों को एक कमरे में बंधक बना कर बैठा लिया । उसके पीछे टोपी पहने और मुंह ढके उसके पांच साथी आए और लूटपाट शुरू कर दी. कूरियर कर्मियों को बाहर वाले कमरे में बैठकर अपराधी दूसरे रूम में चले गए और वहां रखे गए लॉकर पर धावा बोल दिया । अपराधी 40 से 50 किलो वजन वाला लॉकर अपने साथ लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात को अपराधियों ने 2 से 3 मिनट में अंजाम दिया ।

कूरियर कर्मी मोनू सिंह ने बताया कि ऑफिस में घुसते ही लुटेरों ने पहले उन लोगों का मोबाइल छीन लिया और जमीन पर बैठा दिया हालांकि जाते वक्त सभी कर्मियों का मोबाइल बाहर फेंक कर अपराधी भाग निकले । मोनू ने बताया कि लॉकर में करीब छह लाख रुपये थे. एक अन्य कर्मचारी रंजीत सिंह ने बताया कि अपराधियों ने मोबाइल के साथ उसका पास भी छीन लिया था विरोध नहीं करने की वजह से किसी के साथ मारपीट नहीं हुई ।

अपराधियों के भाग जाने के बाद सदर थाने को सूचना मिली पुलिस भागी भागी बिशनपुरा पहुंची । सूचना मिलने पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह टाउन डीएसपी राम नरेश पासवान और की टीम मौके पर पहुंचे । सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है । पूरे कांड का वीडियो ऑफिस में मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गया है ।

Related posts

लोक गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली AIIMS में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज…

Bihar Now

Breaking: गोपालगंज-NH 28 पर ओवरफ़्लो किया पानी, दिल्ली-असम को जोड़नेवाली सड़क पर परिचालन ठप…

Bihar Now

Play Free Winning Pokies Casino

Bihar Now