Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में बेलगाम अपराधी, एक युवक को मारी गोली !…

बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है…अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी,जिसके बाद उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है..घायल युवक राजीव कुमार का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है… घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बदलपुरा की है…

घटना को अंजाम देने की वजह अभी तक साफ हो नहीं पाई है.. हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है… पुलिस हर बार की तरह इस केस को भी जल्द उद्भेदन करने का दावा कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही… घटना को सोमवार देर रात अंजाम दिया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेघड़ा थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी राजीव कुमार सोमवार की शाम अपने बहन के घर साम्हो से वापस अपने घर आ रहा था इसी क्रम में चकिया थाना क्षेत्र के जयनगर के समीप जब वह अपने परिजनों से मिलने ननिहाल जा रहा था तो अपराधियों ने राजीव कुमार को अपना निशाना बनाया और गोली मार दी । लेकिन किसी तरह राजीव कुमार भागकर अपने ननिहाल पहुंचा और परिजनों को गोली लगने की बात बताई…

फिर परिजनों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है जहां राजीव कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है । फिलहाल पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन में जुट गई है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर राजीव कुमार को किसने और क्यों गोली मारी ।नीी

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, कहां-कहां दिखाई देगा ?…

Bihar Now

राज्यपाल से मिले तेजस्वी यादव, गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में CBI जांच की मांग..

Bihar Now

रोहतास में बड़ा हादसा, 4 की मौत, 24 से ज्यादा लोग घायल… श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, मचा कोहराम…

Bihar Now