Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बड़ी खबर : CPI नेता की संदेहास्पद मौत, हत्या या आत्महत्या ?

बेगूसराय में सोए अवस्था में एक सीपीएम नेता का शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक ने आत्महत्या की या किसी ने फांसी लगाकर उनकी हत्या कर दी। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर की है ।

स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि अपराधियों ने सोए अवस्था में सीपीएम नेता राजीव कुमार की फांसी लगाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक राजीव कुमार सीपीएम के जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य थे और काफी मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे ।

बीती रात खाना खाकर यह अपने दरवाजा स्थित घर में सो रहे थे सुबह जब लोगों की आंख खुली और राजीव कुमार को जगाने की कोशिश की गई तब लोगों ने उनके गले में फंदा लगा देखा और वह खाट पर उनके शव को पड़ा देखा। तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा भगवानपुर थाने को इस घटना की सूचना दी गई ।

फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई है । पुलिस के अनुसार अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या । लेकिन पूर्व जिला परिषद सदस्य सह सीपीएम के जिला कार्यकारिणी सदस्य रमोद कुँवर ने हत्या का शक जाहिर करते हुए जिला प्रशासन से अविलंब निष्पक्ष जांच की मांग की है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

‘आखिरी 24 घंटे हैं’… पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी…

Bihar Now

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मधुबनी में सभा को किया संबोधित, लाभार्थियों के बीच किया 1121 करोड़ रुपये का ऋण वितरण…

Bihar Now

Slot Machines Casino In New Zealand

Bihar Now