Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ट्रैक्टर पलटने से दबकर एक महिला की मौत, एक बच्ची घायल…

बेगूसराय में दरवाजे पर ट्रैक्टर से मिट्टी उतरवाने के दौरान ट्रैक्टर पलट गई जिसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई और एक लड़की गंभीर रूप से घायल है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है।

बताया जाता है कि कैथमा गांव निवासी जय-जय राम पासवान की पत्नी मीरा देवी अपने बच्चों के साथ दरवाजे ट्रैक्टर से मिट्टी उतरवा रही थी, तभी बैक करने के दौरान ट्रैक्टर पलट गई। जिससे मीरा देवी और एक लड़की उसमें दब गई। परिजनों ने दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान आज सुबह मीरा देवी की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
त्ररधनध

Related posts

Online Casino Edinburgh

Bihar Now

पटना के परिवहन विभाग के सामने लावारिस स्थिति में सैकड़ों आधार कार्ड मिलने से हड़कंप…

Bihar Now

बिहार के नए DGP बने विनय कुमार, आलोक राज को सरकार ने डीजीपी पद से हटाया, अधिसूचना जारी…

Bihar Now