Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

हंगामे की भेंट चढ़ा बिहार विधानसभा का बजट सत्र…

रोजगार, शिक्षा और नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर हाथों में बैनर पोस्टर लिए विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया है।
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने के पहले ही विपक्ष के सदस्यों ने विधानसभा पोर्टिको में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

RJD नेता
RJD नेता

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र, ललित यादव, नवाज आलम, विजय प्रकाश, गुलाब यादव सहित दो दर्जन विधायकों ने सदन के पोर्टिको में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है। आरजेडी विधायक हाथों में जो बैनर और पोस्टर ले रखा है उनमें सरकार से यह सवाल पूछा गया है कि युवाओं के लिए रोजगार कहां है।

भाकपा माले के विधायकों ने नागरिकता संशोधन कानून और प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर हंगामा किया है बजट सत्र शुरू होने के पहले विपक्ष के इस हंगामे वाले तेवर से यह साफ हो गया है कि इस सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति विपक्ष ने बना रखी है।

नीलेश, पटना

Related posts

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम नेताओं ने दी प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं…

Bihar Now

फिल्म इंडस्ट्री में ब्रांडिंग से बिहार का डंका बजा रहे बॉलीवुड के चाणक्य प्रभात चौधरी…

Bihar Now

Bihar Now