Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल बंद करने का आदेश…

शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक,भारत में अभी तक 13 राज्यों में कोरोना वायरस के 75 मामले सामने आए हैं. इसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्‍यों में इसके प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. कोरोना वायरस को दिल्ली सरकार ने जहां महामारी घोषित करते हुए 31 मार्च तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया है, वहीं बिहार में भी इसको लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई . एहतियातन सरकार ने 31 मार्च तक के लिए बिहार में स्कूल और सिनेमा हॉल बंद रखे जाने की घोषणा की है.

एक अणे मार्ग में बुलाई गई उच्‍चस्‍तरीय मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह और गृह सचिव आमिर सुबहानी के साथ कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे…

बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में बिहार-नेपाल बॉर्डर पर और चौकसी बढ़ाने व जांच की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही गया में विदेशी यात्रियों की स्क्रीनिंग को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं.

Related posts

EXCLUSIVE: दरभंगा रेप मामले में पप्पू यादव का बेवाक बयान, रेप करने वाले लोग आदमखोर होते हैं, ऐसे लोगों को गोली मारने से परहेज नहीं होनी चाहिए: पप्पू यादव

Bihar Now

Bihar Now

लालू यादव पर सम्राट का सियासी तंज, कहा – उन्होंने सिर्फ बोला है, किया क्या है….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो