Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, हिरासत में पूर्व विधायक

बेगूसराय के चकिया थाना अंतर्गत बिंद टोली में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर ही स्थानीय लोगों ने रोड़े बाजी शुरू कर दी तथा अपने ही झोपड़ियों में आग लगाकर पुलिस को खदेड़ने की कोशिश की ।

गौरतलब है कि सिमरिया गंगा घाट पर सिक्स लेन पुल का निर्माण हो रहा है और घाट के बगल में लोगों ने अवैध तरीके से अपनी झोपड़ियां तथा ईट के घर भी बना रखे हैं । उसी अतिक्रमित जगह को खाली कराने के लिए आज न्यायालय के आदेश के आलोक में जिला प्रशासन की टीम पहुंची थी और उसी वक्त लोगों ने हमला किया।

हालांकि बाद में जेसीबी के माध्यम से घरों को तोड़ा जा रहा है क्योंकि लोगों को पूर्व में भी घर हटाने का नोटिस दिया गया था लेकिन लोगों ने अपना घर खाली नहीं किया । फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल उक्त स्थान पर मौजूद है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Breaking : महागठबंधन टूटने वाला नहीं, ये सिर्फ एक प्रोपगेंडा है… पटना पहुंचते ही बीजेपी पर तेजस्वी के तल्ख तेवर …

Bihar Now

एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक..

Bihar Now

Gutscheine Für Casino

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो