Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार वासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा संदेश… घबराने की जरूरत नहीं, सिर्फ रहें सजग…

कोरोना के खौफ के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को एक बड़ा संदेश दिया है…मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को संदेश देने के साथ-साथ भरोसा भी दिया है कि घबराने की नहीं सिर्फ सजग व सचेत रहने की जरूरत है..और यदि सचेत रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे…

नीतीश कुमार ने सूबे के विभिन्न विभागों के तमाम आलाधिकारियों के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग व पुलिस अधिकारियों को आभार व्यक्त किया है… नीतीश कुमार ने कहा कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि पूरा विश्व इस विपदा से जूझ रहा है… लेकिन सजग रहने की जरूरत है..

गरीब राज्य होने के बावजूद हमलोग हर तरीके से बिहार की जनता को हर संभव मदद कर रहे हैं और करते रहेंगे…साथ ही उन्होंने कोरोना उन्मूलन कोष बनाते हुए 100 करोड़ उसमें देने की बात कही…नीतीश कुमार ने कहा कि जरुरत पड़ने पर और देंगे.. लेकिन किसी भी चीज की दिक्कत नहीं होने देंगे…

नीतीश कुमार ने सूबे की जनता का लॉक डाउन में साथ देने के लिए व जागरुक हो कर इस से संबंधित जानकारी देने के लिए भी आभार व्यक्त किया…नीतीश कुमार बिहार से बाहर फंसे बिहारियों की भी हर संभव मदद की बात कही..

नीतीश कुमार ने तमाम जिलाधिकारी व एसपी को भी अपनी राय व अपने मुहल्ले , कस्बे या गांव को लेकर किसी तरह की बातें मन में आने पर सरकार के साथ साझा करने को कहा …साथ ही उन्होंने कहा तमाम मुहल्ले व कस्बे के लोगों के संपर्क में रहकर उनकी राय लेकर आंकलन करने को कहा है…

Related posts

बेगूसराय के सदर अनुमंडल कार्यालय में खुलेआम उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

Staatliche Spielbanken Bern

Bihar Now

सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों का चेहरा सामने आना चाहिए – मनोज तिवारी

Bihar Now