Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में कितने जगहों को किया गया हॉट स्पॉट घोषित !…

बेगूसराय में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने जिले के बछवारा प्रखंड एवं मंसूरचक प्रखंड में 6 जगहों को हॉटस्पॉट घोषित किया है तथा वहां प्रशासन के द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है…

। साथ ही साथ संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है । इसी कड़ी में सरायनूर नगर एवं मुर्गियाचक से 10 लोगों को प्रशासन के द्वारा हिरासत में लेकर उन्हें आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है।

वहीं 40 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं । हालांकि अभी तक भेजे गए सैंपल के रिपोर्ट नहीं आए हैं । गौरतलब है कि बेगूसराय में अब तक कोरोना के पांच पॉजिटिव मामले उजागर हो चुके हैं जिनमें से एक व्यक्ति का रिपोर्ट दोबारा जांच कराने पर नेगेटिव पाया गया था ।

अब तक 135 से भी अधिक सैंपल बेगूसराय से जांच के लिए भेजे जा चुके हैं । वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त स्थानों पर बेवजह आवाजाही करने से लोगों को मना किया है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
रचक

Related posts

Breaking : अररिया में SP आवास से 250 मीटर दूर बैंक ऑफ इंडिया से दिन-दहाड़े 50 लाख की लूट, सुशासन पर सवाल ?…

Bihar Now

Bihar Now

वेब पत्रकारिता को बहुत जल्द बनेंगे नियम: मंत्री नीरज कुमार

Bihar Now