Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“कोरोना की लड़ाई में जनता के साथ हर कदम हैं नीतीश कुमार”

युवा जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने देशव्यापी महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार द्वारा लिए गए सभी निर्णयों की सराहना की है और उन्हें हृदय से धन्यवाद भी दिया है।

झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा से राहत हेतु राज्यवासियों के साथ ही प्रवासी मजदूरों के लिए भी भोजन, आवासन एवं चिकित्सा आदि की सुविधा उपलब्ध कराई है।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग जो अन्य राज्यों में लॉकडाउन के कारण वहां फंसे हुए हैं उनकी सहायता के लिए राज्य सरकार तत्पर है तथा राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मुख्यमंत्री विशेष सहायता के तहत इतने लोगों के बैंक खातों में 1000 रुपये भेजा है।

झा ने कहा कि प्रवासियों के लिए नीतीश सरकार द्वारा दिल्ली में दोपहर एवं रात्रि के भोजन की निशुल्क व्यवस्था है जिसमें प्रतिदिन लगभग 20,000 लोगों को भोजन दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि साथ ही राज्य सरकार के तरफ से किसानों को अनुदानित दर पर उपलब्ध करायी गयी गरमा फसलों के बीज एवं कई जिलों में बीज की होम डिलवरी की व्यवस्था की गयी है।

श्री झा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी घोषणा राज्यवासियों के हित को ध्यान में रख कर किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में हर हिस्से को सैनिटाइज तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे कोरोना से घबराये नहीं बल्कि इससे लड़कर हमेशा के लिए भगाएं।

श्री झा ने विपत्ति के इस घड़ी में विपक्षी दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे सभी एक मंच पर आकर सरकार को सहयोग कर कोरोना जैसे महामारी से उबारने में सहयोग करें।

 

र््

Related posts

शिल्पी राज और विजय चौहान का गाना “रसगुल्ला” ने मचाया धमाल, अब हो रहा वायरल…

Bihar Now

क्राइम से कराहता बिहार… मामूली विवाद में ई रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या …

Bihar Now

रक्तदान को लेकर युवाओं में दिखा खासा उत्साह, रक्तदान जीवनदान रक्तदाता समूह द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान…

Bihar Now