Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

KMS Knowledge Services की अनोखी पहल, बच्चों के लिए Digital Platform के जरिए 5 जून को Debate कार्यक्रम…

कोरोना महामारी के दौरान हुए तालाबंदी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर काफ़ी असर पड़ा। इस माहौल में बच्चों के बीच अलग – अलग गतिविधियों के ज़रिए उन्हें सीखाने का काम KMS Knowledge Services ने शुरू किया. इसकी संस्थापक अर्चना शर्मा ने Digital platform का इस्तेमाल करते हुए बच्चों के बीच राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम शुरू किया. पहला कार्यक्रम १३ मई को कोरोना के बाद विश्व में होने वाले बदलाव पर एक debate कार्यक्रम हुआ. २८ मई को इन्होंने इसरो के सेवनिवृत्ति वैज्ञानिक प्रो. राजन नारायणस्वामी को अमेरिका से ज़ूम के ज़रिए जोड़ा. इस कार्यक्रम में बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के छह स्कूल के बीस स्टूडेंट ने हिस्सा लिया, साथ ही इसे सीधे फेसबुक पर broadcast कर और भी बच्चों को लाभान्वित करने प्रयास किया गया. यह कार्यक्रम माएमा इंफ़ोटेक की सहायता से चलाया गया. इस में भाग लेने वाले बच्चों ने अंतरिक्ष मिशन की बारीकियों को समझा. सेशन के आख़िरी भाग में प्रो राजन बच्चों के सवाल का जवाब दिए. साथ ही उन्होंने स्कूल से यह आग्रह किया की विज्ञान से जुड़े प्रयोगों को बढ़ावा दें। इससे बच्चों में विज्ञान की समझ विकसित होने में मदद मिलेगी.
KMS knowledge Service की संस्थापक अर्चना शर्मा, अपनी कम्पनी शुरू करने से पहले कौन बनेगा करोड़पति में कोंटेंट एडिटर के रूप मेन ११ वर्ष काम कर चुकी हैं. बच्चों के बीच काम करने के उद्देश्य से इन्होंने नौकरी छोड़कर अपनी कम्पनी की शुरुआत की. इन्होंने बच्चों के लिए knowledge window और ज्ञान पल्लव नाम से जीके की एक सिरीज़ लिखी हैं जो कई स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जाती है.
पाँच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौक़े पर KMS एक और debate का आयोजन कर रही है. इसमें भाग लेने के लिए आप KMS Knowlege services के Facebook page पर डिटेल देख सकते हैं।

Related posts

जहानाबाद शहर से सटे कनौदी के पास भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटना किया गया रेफर

Bihar Now

बिहार में कोरोना विस्फोट,एक साथ सामने आए 704 नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 13978 पर

Bihar Now

बिहार के सासाराम से शुरू हुई आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, तेजस्वी यादव हुए शामिल, गाड़ी ड्राइव करते दिखे तेजस्वी…

Bihar Now