Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय पर तेजस्वी यादव का जोरदार हमला,कहा – गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में चुप क्यों हैं DGP ?…

गोपालगंज में हुए ट्रिपल मर्डर केस में जेडीयू विधायक पर FIR आने के बाद से ही तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. तेजस्वी यादव ने लगाता इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि आरोपी JDU विधायक का धमकी देना, रंगदारी वसूलना फिर हत्या करना,यह ट्रेंड है ,कहां जांच हो रही है यह पता नहीं चलता. अनिल तिवारी के प्राइवेट पार्ट पर गोली मारी गई.जांच हो तो सबकुछ क्लियर हो जाएगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि कृष्णा शाही की हत्या किसने की? यूपी stf ने सतीश पांडेय को दुदान्त अपराधी बताया है,उसके शूटर पप्पू श्रीवास्तव को लखनऊ से गिरफ्तर किया. उसने बताया था कि पप्पू पांडेय के इशारे पर कृष्णा शाही की हत्या के लिए अटैक किया था लेकिन बच गया,बीजेपी के लोग अपने ही नेता को न्याय नहीं दिला पाए,जनता का क्या दिलाएंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगो ने क्यो चुप्पी साध रखी है,सुशील मोदी कृष्णा शाही के परिजन से मिलने गए क्या,वे हर जगह जाकर मिलते हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी बताइए विधायक पप्पू पांडेय को कब गिरफ्तार कीजियेगा.इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने DGP भी चुप हैं, विधायक का 3 महीनों का कॉल डिटेल और रिकॉर्ड निकाला जाए. व्हाट्सअप कॉल का भी डिटेल निकाला जाए.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Are Online Casinos Legal In The Au

Bihar Now

आगरा में 34 यात्रियों से भरी बस हाईजैक, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब के साथ तमंचे पर डिस्को… क्या यही है शराबबंदी ?…

Bihar Now