Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

विधान पार्षदों के नए डुप्लेक्स में हो रहा पानी का रिसाव, कांग्रेस MLC ने की सरकार से शिकायत…

बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के द्वारा विधान पार्षदों के लिए तैयार किए गये डुप्लेक्स में बरसात के बाद अब पानी चूने लगा है। बारिश की पानी की वजह से आवास में डैम्प और सीलन भी पड़ गया है। कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने डुप्लेक्स निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार को शिकायती पत्र लिखा है।

कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर शिकायत करते हुए कहा है कि एक सप्ताह के अंदर आयी बारिश ने कमजोर निर्माण की पोल खोल कर रख दी है। उन्होनें कहा है कि न सिर्फ मेरे लिए आवंटित आवास बल्कि प्रायः सभी माननीय सदस्यों के आवास में वर्षा के पानी के कारण बड़े पैमाने पर आये डैम्प के कारण सीलन और जहां-तहां मकान से पानी का रिसाव हो रहा है। उन्होनें कहा है कि यह स्थिति ना सिर्फ चिंताजनक है बल्कि निर्माण कार्य के दौरान विभाग की अनदेखी और लापरवाही बरतने का पर्याप्त प्रमाण है।

प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि पूरे निर्माणकार्य में बड़े पैमाने पर गुणवत्ता से समझौता किया गया है। उन्होनें कहा है कि निर्माणकार्य में सिर्फ बालू का ही प्रयोग हुआ है सीमेंट का प्रयोग नही के बराबर किया गया है। जिस तरह से बाथरूम, बेडरूम,ड्रॉइंगरूम तथा सभी जगहों से पानी के रिसाव का आना और डैम्प तथा सौ से अधिक स्थानों पर दरार नज़र आने लगा है वह कमजोर निर्माण की पुष्टि करता है।

कांग्रेस एमएलसी ने कहा कि इतनी बड़ी लागत से निर्मित आवास में ऐसी समस्याओं का दो चार महीने के अंदर सामने आना कई प्रकार के सवालों को खड़ा करता है। सरकार, विभाग और निर्माण कंपनी की जिम्मेदारी बनती है कि वह गुणवत्तापूर्ण, मजबूत आवासीय निर्माण को सुनिश्चित करे लेकिन मुझे यह बताने में कोई झिझक नहीं की विधान पार्षदों के आवास निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है।

 

Related posts

Breaking : BJP कैंडिडेट के भाई के घर छापेमारी में 119 करोड़ का सोना बरामद, नेपाल पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई..

Bihar Now

‘तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई हैं लेकिन’ सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, बोले -‘अपने पिता की…

Bihar Now

JEE Advanced Result 2023: जेईई-एडवांस में कोटा के बच्चों का जबरदस्त कमाल, टॉप-10 में 4 स्टूडेंट्स शामिल …

Bihar Now