Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना काल के बावजूद सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की सैलाब…

सरकार की लाख बंदिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण पर आस्था भारी दिख रही है । आज सावन मास की पहली सोमवारी के मद्देनजर बेगूसराय के सिमरिया , झमटिया, सहित विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण किया।

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही।लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बनी रही। सभी जगह मंदिर प्रशासन की तरफ से मंदिर के कपाट को बंद रखा गया था फिर भी लोग गंगा स्नान के बाद बाहर से ही जल अर्पण करते दिखे । स्थानीय लोगों की माने तो अन्य वर्षो की अपेक्षा इस बार श्रद्धालुओं में भारी कमी देखी जा रही है , लेकिन श्रद्धालुओं ने बताया कि लोगों के मन में यह विश्वास है सावन में भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से कोरोनावायरस की समाप्ति हो जाएगी।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Big Breaking : दरभंगा में भू-माफियाओं का कहर,3 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश,गर्भवती महिला समेत 2 लोग झुलसे, हालत गंभीर..

Bihar Now

“प्रेस की स्वतंत्रता का मूल्यांकन” विषय पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन(दरभंगा) का संगोष्ठी, कई पत्रकारों ने रखे अपने विचार…

Bihar Now

Breaking : पारस अस्पताल हत्याकांड का आरोपी तौशिफ गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी …

Bihar Now