Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

गोपालगंज के एक Isolation ward में शराब पीते हुए एक युवक का वीडियो वायरल, DM ने दिए जांच के आदेश..

कोरोना संकट के बीच बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां एक युवक आइसोलेशन वार्ड में ही शराब पीते हुए नजर आ रहा है ..वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि युवक अपने बैग से शराब की बोतल निकाल कर अपने ग्लास में रख रहा है.. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि बिहार नाउ नहीं करता है..

वहीं जिले के एक वरीय पुलिस अधिकारी ने बिहार नाउ से बताया करते हुए बताया कि वीडियो वायरल खुद उस युवक ने ही बनाकर सिर्फ इसलिए किया है क्योंकि वो पिछले दो दिनों से आइसोलेशन वार्ड से रिलिज़ करने की ज़िद पर अड़ा था…. इसलिए बाहर आने का सिर्फ हथकंडा बना कर वो इस वीडियो को यूज करना चाहता है.. हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है..

वहीं इस मामले में DM गोपालगंज ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है,इसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं.. आखिर वीडियो सही है या गलत.. जांच में सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी..

राजेश कुमार, बिहार नाउ, गोपालगंज…

Related posts

बिहार के सीएम “NK” नहीं, सुपर सीएम “DK” हैं … राज्यपाल से मिलने के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान… लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उठाए सवाल !…

Bihar Now

हंगामे की भेंट चढ़ा बिहार विधानसभा का बजट सत्र…

Bihar Now

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक पहुंचे मुंगेर,

Bihar Now