Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

प्रेम में पागल होकर एक शख्स ने प्रेमिका की मां को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना के पनसवला गांव एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में पागल होकर तथाकथित प्रेमिका की मां पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया.घटना के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जाने लगी तो आक्रोशित भीड़ ने थाना की गाड़ी पर हमला कर आरोपी की हत्या का प्रयाश किया लेकिन पुलिस ने बड़ी जद्दोजहद के बाद आरोपी को भीड़ से बचा लिया।

मृतका डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी लेल्हो सिंह की 55 वर्षीय पत्नी वीणा देवी बताई जा रही है. बताया जाता है कि महिला अपने मवेशी को चारा देकर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान बांसबिट्टा में पहले से घात लगा कर छिपे एक सनकी युवक ने महिला के सिर एवं छाती पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया. जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के उपरांत मधेपूरा जिला के आलमनगर बसनवाड़ा निवासी आरोपी अमित कुमार को स्थानीय लोगों नेे उनके ननिहाल से कब्जे में ले लिया. आरोपी का ननिहाल मृतका के घर के पास ही बताया जाता है.

घटना की सूचना मिलते ही गोगरी के इंस्पेक्टर दीपक कुमार, थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उधर आरोपी को भीड़ से बचाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान आक्रोशित भीड़ के द्वारा पुलिस वाहन पर से आरोपी को अपने कब्जे में लेकर मारपीट करने की कवायद चलती रही. लेकिन पुलिस ने सजगता से आरोपी को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराते हुए पुलिस अभिरक्षा में उसे ईलाज के लिए पीएचसी में भर्त्ती कराया. ग्रामीणों का आरोप है कि युवक घटना को अंजाम देने के बाद अपने ननिहाल में छिप गया था. जहां से वह भागने का प्रयास कर रहा था…

धनंजय झा, बिहार नाउ

 

Related posts

नीतीश राज में विधायकों का ‘सम्मान’ नहीं !…शिलान्यास में नहीं बुलाने पर विधानसभा में भड़के विपक्षी सदस्य, स्पीकर ने डिप्टी सीएम को जवाब देने को कहा…

Bihar Now

St Petersburg Nz Slot Machines

Bihar Now

तेजस्वी यादव को बिहार में हुए विकास तभी दिखेंगे जब वो दिल्ली की बजाय बिहार में रहेंगे – रंजीत झा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो