Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी,JDU नेता की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम…

गम्हरिया के जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की गोली मारकर हत्या…

मधेपुरा – जिला के गम्हरिया में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव उर्फ गरजु को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने गांव जगवनी में एक पान दुकान के पास खड़े होकर गांव के कुछ लोगों से बातचीत कर रहा था कि अचानक मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने प्रखंड अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिसमें से दो गोली प्रखंड अध्यक्ष को पेट में लगी।

ग्रामीणों ने जख्मी हलात में गम्हरिया पीएचसी लाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुपौल रेफर कर दिया गया और सुपौल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रखंड अध्यक्ष की मौत से घर सहित इलाके में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

Related posts

Pokies With Welcome Bonus Best Odds

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में सियासी घमासान, कृषि मंत्री ने दिया इस्तीफा !… इस्तीफे पर बोले जगदानंद सिंह – आज बलिदान का दिन है…

Bihar Now

शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब के साथ तमंचे पर डिस्को… क्या यही है शराबबंदी ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो