Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

आमरण अनशन पर बैठेंगे बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी…ये है मांग..

15 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के दिन गांधी मैदान से 250 खिलाड़ियों की नियुक्ति की घोषणा की थी इसको लेकर खिलाड़ियों में काफी आक्रोश है..

बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में आज खिलाड़ियों ने डाक बंगला चौराहा पर फुटबॉल खेल कर विरोध जताया और माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि आखिर किन कारणों से पिछले 6 वर्षों से अधिकारियों ने खिलाड़ियों की नियुक्ति प्रक्रिया को बंद कर रखा था.. इसका जवाब तो मा मुख्यमंत्री  अपने अधिकारियों से क्यों नहीं मांगते पिछले 6 वर्षों से खिलाड़ियों का भविष्य बर्बाद हो चुका है 2014 में जो विज्ञापन निकाला गया उसकी भी नियुक्ति प्रक्रिया अभी तक अधर में लटकी हुई है.

खिलाड़ी सड़क पर प्रदर्शन को मजबूर है.. 23 तारीख रविवार को राजभवन के पास खिलाड़ियों का प्रदर्शन होगा… 24 अगस्त से बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी आमरण अनशन पर बैठेंगे

Related posts

Bihar Now

बिहार सरकार के मंत्री के काफिले से एक बच्ची की मौत, बिना गाड़ी रोके चलते बने मंत्री संजय झा…

Bihar Now

बिहार में कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड,सूबे में 3521 नए मामले आए सामने,राज्य का आंकड़ा पहुंचा 54508 पर..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो