Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

चुनाव आयोग ने जारी की आगामी विधानसभा चुनाव की नई गाइडलाइंस, कोरोना के बीच कैसा होगा चुनाव ?… पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

इस वक्त की बड़ी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर खबर सामने आ रही है. चुनाव आयोग ने बिहार में चुनाव कराने को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है. इस नई गाइड लाइन में नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार और मतदान तक के लिए अलग-अलग दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.

चुनाव आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक के विधानसभा चुनाव में पहली बार उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने को कहा गया है. उम्मीदवारों को सिक्योरिटी की रकम भी ऑनलाइन जमा करनी होगी. साथ ही साथ प्रचार को लेकर भी आयोग में गाइडलाइन में विस्तार से बताया है. चुनाव आयोग ने प्रचार के लिए घर-घर जाकर पांच लोगों को जनसंपर्क की अनुमति दी है. इसके अलावा रोड शो और चुनावी रैली के लिए गृह मंत्रालय की गाइडलाइन फॉलो करने का निर्देश भी दिया गया है.

इस नई गाइडलाइन के जारी होने के बाद यह साफ हो गया है कि विधानसभा चुनाव समय पर कराए जाएंगे. आयोग ने इसके पहले एक आदेश जारी करते हुए यह भी कहा था कि बिहार में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मियों को भी मतदान के काम में लगाया जाएगा. चर्चा है कि आयोग विधानसभा चुनाव को कम से कम चरणों में निपटाने की तैयारी कर रहा है.

अगर कम चरणों में चुनाव कराए जाएंगे तो इसके लिए ज्यादा मतदान कर्मियों की आवश्यकता होगी जिसका जुगाड़ भी आयोग कर रहा है. गाइडलाइन को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है वह 22 पन्नों का है..

Related posts

दरभंगा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, जानिए क्यों हुआ हंगामा?

Bihar Now

इस्लामपुर से पटना आ रही बस पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल…

Bihar Now

Exclusive : NDA में टूट, चिराग पासवान ने छोड़ा NDA का साथ, 143 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो