Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नवादा में एक मामूली बात को लेकर एक युवक की पीट पीट कर हत्या…

नवादा: नवादा में अपराधी इन दिनों बेलगाम हो गए हैं, मामला  नगर थाना क्षेत्र से सटे अकबरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई बीघा गांव का है जहां एक व्यक्ति की थोड़ी सी बात को लेकर पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई क्योंकि उन्होंने गलत तरीके से ऑटो चलाने का विरोध किया था, मृतक की पहचान नवादा नगर थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है

गलत तरीके से ऑटो चलाने का किया था विरोध किया धर्मेंद्र,
मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम धर्मेंद्र अपने छोटे भाई के साथ सब्जी लाने के लिए गोसाई बीघा गए हुए थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो ने उन्हें चकमा दे दिया, चकमा देने के बाद वो बाइक से गिर गए, बाद मं धर्मेंद्र ने केवल इस बात के लिए उसे रोका कि वो सही तरीके से ऑटो चलाये, जब वो ऑटो चालक को समझाने के लिए निकले तो वह उनके जान पहचान का ही ड्राइवर नागा चौधरी निकला, इतने में यह बात उस ऑटो चालक नागा चौधरी को नागवार लगी और उसने अपने एक अन्य सहयोगी सुरेंद्र यादव के साथ उनको मारना पीटना शुरू कर दिया है, यही नहीं आसपास के भी कुछ उसके साथी मौके पर पहुंचे और धारदार हथियार से कई बार वार कर दिया,छोटे भाई ने छिपकर अपनी जान बचाई है,

साथ रहे अभिमन्यु कुमार सिंह ने बताया कि जब भैया बाइक से गिर गए तो उन्होंने ऑटो ड्राइवर को समझाया, इतने में ही वह ताबड़तोड़ हमला करने लगा, उनके सिर पर भी लाठी से वार किया गया, घायल अवस्था में उन्होंने छिपकर अपनी जान बचाई, सभी इतने आवेश में थे कि जान लेने पर उतारू हो गए थे!

श्याम सुन्दर, नवादा

Related posts

सुपौल के SDO सहित उनके परिवार के लोग हुए कोरोना पॉजिटिव….

Bihar Now

“आक्रोश” की आग में उबल रहा दरभंगा, कहाँ हैं दरभंगा के दरिंदे ?… प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन व आगजनी जारी..

Bihar Now

DGP से गुहार लगाने के अगले ही दिन हो गई विनीत की हत्या ,मर्डर पर मुजफ्फरपुर पुलिस मौन !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो