Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Big Breaking: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधी, सरेराह पेट्रोल पंप कर्मी से अपराधियों ने लूटा 8.5 लाख…

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया है… अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर पेट्रोल पंप कर्मी से 8.5 लाख लूट कर मौके से फरार हो गए…

जानकारी के मुताबिक कंकड़बाग स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पेट्रोल पंप कर्मी रुपए को जमा करने जा रहा था इसी दौरान अपराधियों ने गोली चलाते हुए पेट्रोल पंप कर्मी से 8.5 लाख लूट लिए…

पेट्रोल पंप कर्मी को अपराधियों ने गोली मार दी जिससे घायल कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी इलाज चल रही है.. घटना की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है…

वहीं पटना सिटी एसपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अपराधियों ने तकरीबन साढे़ 8 लाख लूट कर मौके से फरार हो गए हैं..अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी और इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

चाणक्या आईएएस एकेडमी के संस्थापक सक्सेस गुरु A K Mishra द्वारा आयोजित सेमिनार में ISM के छात्रों ने दिखाई रुचि, ए के मिश्रा ने दिए सफलता के मूल मंत्र !…

Bihar Now

Breaking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी ने संन्यास का किया ऐलान..

Bihar Now

तेजस्वी यादव पर‌ नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का हमला… पूछा – इफ्तार में जाने से कितने लोगों का भला हुआ ?…मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण सनातन सभा में जाने से परहेज ? …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो