Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार…

5 सेमि ऑटोमेटिक पिस्टल,34 गोली और मैगजीन बरामद..

आरोपियों के पास से पिस्टल,मैगजीन,कारतूस मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद…

नवादा थाना क्षेत्र के चंदवाद सूर्य मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी…

भोजपुर पुलिस को भोजपुर में बढ़ते अपराध एवं हथियार तस्करो पर नियंत्रण कसने के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए थे। जिसमें आज भोजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।जहां छापामारी के दौरान तीन हथियार तस्कर को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है

।इसकी जानकारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने प्रेसवार्ता कर दिया।उन्होंने बताया कि भोजपुर में बढ़ते अपराध एवं नियंत्रण हथियार तस्करों को देखते हुए एक टीम बनाकर उन तस्करों पर नियंत्रण कसने को लेकर निर्देश दिए गए थे। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा सूर्य मंदिर के समीप हथियार के डीलिंग को लेकर कुछ व्यक्ति एकत्रित हुए हैं।जिसके बाद सूचना के आधार पर भोजपुर एसपी के नेतृत्व में डीआईयू की टीम तथा नवादा थानाध्यक्ष को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया

।छापामारी के दौरान तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।जिसमें गिरफ्तार व्यक्तियों में दो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह का पुत्र शिबू उर्फ अर्जुन कुमार सिंह,दूसरा महुली गांव निवासी हरेकृष्णा सिंह का पुत्र छोटू सिंह एवं तीसरा नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अजय कुमार सिंह का पुत्र रोहित कुमार है।इसमे गिरफ्तार तीनो आरोपियों के पास से 5 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल,24 कारतूस,तीन मैगजीन, तीन मोबाइल एवं दो मोटरसाइकिल बरामद भी हुये

।एसपी हर किशोर राय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक हथियार का डील करने वाला एक मुख्य अभियुक्त शिबू उर्फ अर्जुन कुमार सिंह है।इन सभो से पूछताछ की जा रही है।ताकि इसके आगे के जो चयन हैं उसे खंगाला जा सके। ताकि यह मालूम हो कि यह लोग कहां थे हथियार लाते हैं और कहां सप्लाई करते हैं

।इन लोगो से पूछताछ के दौरान और भी कुछ क्लू मिला है जिसको लेकर छापामारी की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में शिबू उर्फ अर्जुन कुमार पर पहले से भी प्राथमिकी दर्ज है।इसके साथ जो दो और आरोपी जो पकड़े गये हैं वह मुख्य रूप से कैरियर का काम करते हैं।उनका कोई अपराधिक इतिहास नहीं रहा है

।एसपी हर किशोर राय ने बताया कि यह लोग मुख्य रूप से हथियार खरीद बिक्री का ही काम करते हैं।इसके साथ ही ये लोग 2 हजार या 5 हजार पर क्राइम करने के लिए किराये पर भर भी हथियार देते हैं और क्राइम करने के बाद वापस ले लेते हैं।पूछताछ के दौरान इनके आगे के जो नेटवर्क हैं जो हथियार सप्लाई करने वाले हैं।उनके बारे में भी कुछ पता चला है।जिनको लेकर छापामारी की जा रही हैं। इसके साथ ही नवादा थाना क्षेत्र में कांड संख्या 663/20 धारा संख्या 25(1-बी)ए / 26/35 शस्त्र अधिनियम के तहत उपरोक्त गिरफ्तार अपराध कर्मियों एवं भागे अपराध कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है

।इस छापामारी दल में नवादा थानाध्यक्ष संजीव कुमार, डीएसीयू के दो एसआई प्रशांत कुमार व सुभाष राय एवं पुलिसकर्मियों में शिव कुमार साह, मिथिलेश कुमार,अविनाश कुमार,गोपाल कुमार राय,मनोहर लाल,ओम प्रकाश,प्रभाकर कुमार पंडित एवं धर्मेंद्र कुमार शामिल है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

Related posts

विधानसभा परिसर में भिड़े BJP – RJD के विधायक, अपमानजनक शब्दों का किया प्रयोग…RJD विधायक ने कहा – बदतमीज है ये बीजेपी विधायक संजय सरावगी…

Bihar Now

Profitable Pokies With Bonus Win

Bihar Now

Big Breaking: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया खगड़िया, एक युवक की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो