Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking: 27 सितंबर को बिहार बंद, पप्पू यादव का ऐलान…

बड़ी खबर इस वक्त पटना से आ रही है जहां जाप पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने कृषि विधेयक का विरोध करते हुए 27 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है..

पप्पू यादव ने केंद्र के कृषि विधेयक का जमकर विरोध किया. उन्होंने इसे खेती को अमीरों के हाथों गिरवी रखने वाला क़ानून करार देते हुए कहा कि वो इसके खिलाफ 27 सितंबर को बिहार बंद करेंगे.

पटना में पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के इस काले क़ानून के खिलाफ 20 सितंबर को ‘जाप’ के कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों में प्रधानमंत्री का पुतला दहन करेंगे. 21 सितंबर को पोल खोल नुक्कड़ सभा होगी और 26 सितंबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा. उन्होंने किसानों के लिए ऐसा कानून बनाने को कहा ताकि उनका अनाज एमएसपी- न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर न बिके.

किसान बिल को लेकर बढ़ते विरोध के बीच पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री पर सीधा आरोप लगाया कि इस काले कानून से वे अपने 10-12 चहेतों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं. इस कानून से किसान अपनी ही ज़मीन पर महज़ मज़दूर होकर रह जाएगा.

पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि वे विकास की बात करते हैं जबकि आये दिन नवनिर्मित पूल बह जा रहे. पप्पू यादव ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी दोनों किसान विरोधी है. इन्हें किसानों की नहीं पूंजीपतियों की चिंता है. जाप पार्टी इस काले कानून का पुरजोर विरोध करती है.

 

 

 

 

 

क्र््र्र्््र््र्र््र््र्र््र््र््र् मेंेेंेंेेेंेेंेंेेंेंेेंेंेेेंेेंेंेेेंेेंेंेेेंेेंेंेेंेंेेंेंेेे

Related posts

विधान परिषद चुनाव के लिए विनोद चौधरी ने दरभंगा स्नातक क्षेत्र से किया नामांकन दाखिल..

Bihar Now

अब्दुल बारी सिद्दीकी की फिसली जुबान, कहा- ‘आरक्षण मिलने के बाद महिलाएं लिपस्टिक-पाउडर…’

Bihar Now

BJP पर ‘PK’ का तंज !… बिहार में बीजेपी को नहीं मिल रहा नेता, सम्राट चौधरी पर सियासी हमला..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो