Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

ज़मीनी विवाद को लेकर एक किसान की गला रेतकर हत्या, बेगूसराय में बदमाश बेखौफ क्यों ?… “सु”शासन पर सवाल ?…

बेगूसराय में जमीन विवाद में एक बार फिर एक किसान की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। पूरी घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बदरपुरा गांव की है ‌। बताया जाता है कि बदलपुरा गांव निवासी 63 वर्षीय किसान लाछो सिंह गांव के बाहर बने अपने डेरा पर सोया हुआ था तभी देर रात गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गईं।

घटना की जानकारी आज सुबह परिजनों को तब लगी जब परिजन डेरा पर पहुंचे तो लाछो सिंह का शव मचान के नीचे पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि परिजनों का आरोप है की संपत्ति हड़पने को लेकर लाछो सिंह की हत्या उसके अपने बड़े भाई ने ही गला रेत कर की है।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि लाछो सिंह की हत्या किसने और क्यों की है लेकिन कहा जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

संगठित गैंग चलाने वालों की अब खैर नहीं !… राज्यभर के सुपारी किलर्स का बनेगा डाटाबेस, STF ने बनाई विशेष सेल…

Bihar Now

राज्यव्यापी मानव श्रृंखला निर्माण की तैयारियां जोरों पर,सीएम की अपील को जन जन तक पहुंचाने की DM की कवायद…

Bihar Now

प्रशांत किशोर के जमानत याचिका को कोर्ट ने किया खारिज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो