Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Exclusive: मिथिला को मिली “Airport” की सौगात या सौतेला व्यवहार ?…जवाब दे सरकार !…

बिहार में चुनावी शोर है और इसी बीच सौगातों की बौछार भी जारी है…चंद दिनों के बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं,ऐसे में केंद्र व राज्य सरकार सूबे के अलग-अलग इलाकों में सौगातों की बौछार कर दी है…इसी कड़ी में सबसे ज्यादा उपहार मिथिलांचल को मिला है.. जहां एक ओर दरभंगा एयरपोर्ट‌, वहीं दूसरी ओर AIIMS को कैबिनेट मंजूरी दी गई है…

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के दरभंगा दौरे के बाद एयरपोर्ट से उड़ान की तारीख साफ हो गई है..और इसी को अमलीजामा पहनाने के लिए कसम कस जारी है..इसी बीच एक ऐसी खबरें सामने आई है,जो बिल्कुल चौंकाने व हैरान करने वाला है..

दरअसल, दरभंगा एयरपोर्ट के लिए कुर्सियां रायपुर एयरपोर्ट से भेजी मं जा रही है.. लेकिन पुराना व उपयोग किया हुआ..ये हम नहीं कह रहे, बल्कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बकायदा इसके लिए एक टेंडर नोटिस जारी की है.. इसमें साफ साफ लिखा हुआ है कि 3 सिटेड 70 कुर्सियां पुराना व उपयोग किया हुआ कुर्सी रायपुर एयरपोर्ट से दरभंगा एयरपोर्ट ले जाना है,इसके लिए ट्रांसपोर्टेशन टेंडर जारी की गई है..17 सितंबर को ये टेंडर नोटिस जारी की गई है..सवाल उठता है कि एयरपोर्ट नया, तो सामान पुराना क्यों ?..ये सौतेला व्यवहार क्यों ?..

.बता दें कि मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दरभंगा दौरे पर ये साफ कर दिया था कि दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान छठ पर्व से पहले शुरू हो जाएगा.. जिसके बाद मिथिलांचल में खुशी की लहर दौड़ गई लेकिन इस सबके के बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की इस कारनामे से सवाल खड़े हो गए हैं कि मिथिलांचल के साथ सौतेला व्यवहार क्यों ?..

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

70वीं BPSC PRELIMS परीक्षा का रिजल्ट ऑउट, चाणक्य आईएस एकेडमी का जलवा कायम, कई छात्रों ने लहराया परचम, MAINS के लिए स्पेशल क्रैश कोर्स 10th फरवरी 2025 से…

Bihar Now

Breaking : मुजफ्फरपुर में भीषण आग…एक बच्ची की मौत,एक की हालत गंभीर…मचा कोहराम..

Bihar Now

बिहार सरकार से समर्थन वापस लेंगे मांझी, बेटे के साथ दिल्ली जाएंगे, थर्ड फ्रंट में जाने की भी संभावना…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो